2022 में 32 हाथी मृत, 9 का शिकार - रंजन तोमर

2022 में 32 हाथी मृत, 9 का शिकार - रंजन तोमर

समाजसेवी रंजन तोमर को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने दिया आरटीआई का जवाब 

नॉएडा - सं 2022 में कुल 32 हाथियों ने देश भर में दम तोडा , यह जानकारी एक आरटीआई के माध्यम से नॉएडा के पर्यावरणविद श्री रंजन तोमर को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा प्रदान की गई है , पहले सवाल में श्री तोमर ने पूछा था की जनवरी 2022 से लगाकर अंत तक कितने हाथियों की मृत्यु देश भर में हुई , जिसका राज्य्वार ब्यौरा माँगा गया , दूसरे सवाल में कितने राज्यों में हाथियों का शिकार हुआ और कितने शिकारी गिरफ्तार हुए इसकी जानकारी मांगी गई , जिसके जवाब में ब्यूरो कहता है की सबसे ज़्यादा हाथियों की मृत्यु झारखण्ड में हुई जहाँ पिछले वर्ष 14 हाथियों की मृत्यु हुई , दूसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा जहाँ 7 हाथियों की मृत्यु हुई , इसके बाद ओडिशा जहाँ 6 हाथी मरे , इसके अलावा तमिल नाडु में 2 ,पश्चिम बंगाल ,  अरुणाचल प्रदेश और कर्णाटक में 1 -1 हाथियों की  मृत्यु हुई।

9 का हुआ शिकार , 8 गिरफ्तार 

पिछले वर्ष इस एक वर्ष की अवधि में 9 हाथियों का शिकार हुआ है जिसमें सबसे ज़्यादा झारखण्ड में हाथी मारे गए और एक भी शिकारी अबतक गिरफ्तार नहीं हो पाया , इसके बाद ओडिशा में 3 हाथी मारे गए , जहाँ 8 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया , इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में एक एक हाथी का शिकार किया गया।  

2021 में 49 और 2019 तक प्रतिवर्ष  औसतन 42 हाथी मारे जाते थे 

रंजन तोमर द्वारा लगातार हाथियों के शिकार पर आरटीआई के माध्यम से जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है , इससे सरकारें दबाव में आयी और कड़े कानून बने हैं , जिसका नतीजा सामने आने लगा है , जहाँ 2019 में लगाई गई एक आरटीआई में श्री तोमर ने दस वर्ष में तकरीबन 429 हाथियों के शिकार की जानकारी निकलवाई थी जो बेहद चर्चा में रही , इसके आलावा 2021 में 49 हाथियों के शिकार की जानकारी भी श्री तोमर ने साझा की जो मीडिया और जनता में चर्चा का विषय रही  , इस वर्ष का शिकार जिसका आंकड़ा 9 रहा वह पिछले कई वर्षों में सबसे कम है , ऐसे में पर्यावरणविदों को इससे कुछ राहत ज़रूर मिलेगी।