लन्दन में सम्मानित हुए संदीप मारवाह

लन्दन में सम्मानित हुए संदीप मारवाह

नोएड़ा। लन्दन में सम्मानित हुए संदीप मारवाह प्रसिद्ध  मीडिया  हस्ती, नोएडा  फिल्म  सिटी  व  मारवाह  स्टूडियोज के संस्थापक व अध्यक्ष  संदीप  मारवाह  को  मीडिया और  मनोरंजन उद्योग  में उनके असाधारण  योगदान के लिए  ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बार  फिर  से  सम्मानित  किया  गया। यह  सम्मान उनके मीडिया व फ़िल्म शिक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण और उत्कृष्टता के लिए  उनके  अथक  प्रयास को सराहनीय पत्र  है।

इस  कार्यक्रम  में 18  अलग- अलग  देशों  के सम्मानित  व्यक्तियों  ने  भाग  लिया,  जिसमे  बैरोनेस  संदीप  वर्मा,  हाउस  ऑफ  लॉर्ड्स  के सदस्य,  पार्षद  सुनील  चोपड़ा,  साउथवॉर्क  के  मेयर और  वीरेंद्र  शर्मा, संसद  भवन   ब्रिटिश  संसद  के  सदस्य,  इन सभी हस्तियों ने  संदीप  मारवाह  को  उनके  बहुमूल्य  योगदान  पर  प्रकाश  डालते  हुए  पुरस्कार  और  पदक  प्रदान  किया।  वीरेंद्र  शर्मा   सांसद  और  संस्कृति  युवा  संस्थान  के पंडित  सुरेश  मिश्रा ने  मीडिया  और मनोरंजन  उद्योग  में  संदीप  मारवाह के उल्लेखनीय  योगदान  के बारे  में  बताया ।

संदीप  मारवाह ने अपने संबोधन में भारत और अन्य  देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के महत्व के बारे में बात की,  उन्होंने कहा की  मीडिया व  मनोरंजन एक ऐसा माध्यम है  जिससे हम एक  दूसरे संस्कृति को आसानी से समझ  सकते है, जो लोगों  को उद्योग  के साथ साथ साथ कल्पना की उड़ान भी देता  है व महत्वाकांक्षी पेशेवरों के लिए  अवसर  पैदा  करने  और  वैश्विक  स्तर  पर भारतीय  संस्कृति  को  बढ़ावा  देने  में  महत्वपूर्ण  भूमिका निभाता  है ।

यह  सम्मान न  केवल  संदीप मारवाह की उपलब्धियों की पहचान है  बल्कि भारत के लिए व मनोरंजन उद्योग के लिए भी गर्व का क्षण है। यह भारत के मनोरंजन उद्योग की जीवंतता और विविधता  को  प्रदर्शित  करता है।