महिला एवं बाल विकास कार्यों के लिए वाईएसएस फाउंडेशन को किया सम्मानित

राष्ट्र की धरोहर बेटियाँ कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा युवा शक्ति की महिला इकाई को महिला एवं बाल विकास के कार्यों के लिए सम्मानित किया। संस्था काफी समय से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है।
महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण और विकास में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। चिकित्सक टीम के सदस्य डॉ जितेंदर गौर, डॉ जोगेंदर सिंह, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ गोविंद सिंह एवं हरेंदर सिंह चैंपियन द्वारा संस्था के उज्वल भविष्य की कामना की गई।
जिसमे बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे स्लम क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान चला रहे हैं।
महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान करना हैं, उन्हें प्रसवपूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक करना हैं, और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बता सकते हैं।
वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा युवा शक्ति का उदेश्य महिलाओं और लड़कियों को विभिन्न कौशल, जैसे कि सिलाई, बुनाई, कंप्यूटर, आदि, सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकते हैं एवं उनके कानूनी अधिकारों और घरेलू हिंसा, बाल विवाह, और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कानूनी उपायों के बारे में जागरूक कर सकते हैं।
युवा शक्ति टीम से सुषमा निषाद, विकास गुप्ता, प्रिया पाल, दुर्गा प्रसाद दुबे, शाज़दा प्रवीन, शिवांगी, मुस्कान, कोमल, महक को सम्मानित किया गया।