बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने वाले सदस्यों को दिए गए प्रशंसनीय पत्र
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक वेडिंग विला सेक्टर 51 में हुई जिसमें संचालन चेयरमैन संजीव पुरी के द्वारा किया गया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिन सदस्यों ने तन -मन -धन से सहयोग दिया उनको अध्यक्ष विरेंद्र मेहता व सभी संरक्षक एवं पदाधिकारियो के द्वारा प्रशंसनीय पत्र दिये गये।
महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने कहा कि नोएडा पंजाबी एकता समिति के सभी संस्थापक सदस्यों की सहमति के अनुसार सेक्टर 94 में श्मशान घाट को रेफ्रिजरेटर मोर्चरी बॉक्स उपलब्ध करवाएगी।
बैठक में संरक्षक अश्विनी छाबड़ा, जसविंदर सिंह खोखर सतपाल सचदेवा और एसपी आनंद व चेयरमैन संजीव पुरी,अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी कालरा, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष विनीत मेहता,नवीन सोनी सचिव अजय मेहता, कार्यकारिणी सदस्य अतुल सहगल,सुनील मेहता, पवन विज, के. के. अरोड़ा, अशोक डांग, सुरेश बंसल, सुभाष जैन, सुभाष मेहता, संजय खत्री आदि उपस्थित रहे।


