नोएडा स्पोर्ट्स टैलेंट हंट में आर्या चौहान का शानदार प्रदर्शन, तीन मेडल अपने नाम किए

नोएडा स्पोर्ट्स टैलेंट हंट में आर्या चौहान का शानदार प्रदर्शन, तीन मेडल अपने नाम किए

आर्या चौहान माँ को मानती हैं रोल मॉडल, स्पोर्ट्स को बनाया जीवनशैली का हिस्सा

नोएडा: सेक्टर-76, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी निवासी 12 वर्षीय उभरती खिलाड़ी आर्या चौहान ने नोएडा टैलेंट हंट खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता प्रोमिथियस स्कूल के चेयरमैन मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें नोएडा के सभी प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

आर्या की उपलब्धियां: आर्या ने इस प्रतियोगिता में कुल 3 मेडल जीते -

ब्रॉन्ज मेडल - जिमनास्टिक्स में बैलेंसिंग बीम, अंडर-12 कैटेगरी में
ब्रॉन्ज मेडल - स्विमिंग में 100 मीटर बैक स्ट्रोक, अंडर-12 कैटेगरी में
गोल्ड मेडल - जिमनास्टिक्स टीम स्पर्धा में, जिसमें प्रोमिथियस स्कूल ने नोएडा के सभी स्कूलों के बीच गोल्ड जीता और आर्या इस विजेता टीम का हिस्सा रहीं।

खेल विवरण: आर्या कक्षा 7वीं, प्रोमिथियस स्कूल की छात्रा हैं और पिछले 2 वर्षों से जिमनास्टिक्स और स्विमिंग में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। वह जिमनास्टिक्स का अभ्यास *विजय श्री स्पोर्ट्स अकादमी* में *कोच इशु चौधरी* के निर्देशन में और स्विमिंग का अभ्यास *प्रोमिथियस स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी* में *कोच करमवीर* के निर्देशन में करती हैं।

परिवार का सहयोग: आर्या के पिता अभिषेक चौहान और माता डॉ. खुशबू सिंह (अध्यक्ष, सशक्त महिला उद्यमी संगठन) हैं। उनके खेल के सफर में नाना का विशेष योगदान है जो रोज़ अकादमी ले जाते हैं। आर्या अपनी माँ को अपना रोल मॉडल मानती हैं। डॉ. खुशबू सिंह स्वयं एक स्पोर्ट्स पर्सन और Hyrox Podium Winner हैं और फिटनेस जर्नी में काफी सक्रिय रहती हैं ।

आर्या का संदेश: "मैं हमेशा अपनी मम्मी को अपना रोल मॉडल मानती हूँ। उन्होंने सिखाया है कि किसी भी खेल में कभी Give Up नहीं करना चाहिए। Participation सबसे ज़रूरी है।"

भविष्य के सपने: आर्या का सपना है कि वह स्पोर्ट्स को अपनी जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बनाकर रखें और जिमनास्टिक्स, स्विमिंग सहित अपनी सभी रुचियों में निरंतर अभ्यास करती रहें और भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।