JIIT नोएडा में VLSI Design and Test (VDAT 2026) की 30यर्थी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

JIIT नोएडा में VLSI Design and Test (VDAT 2026) की 30यर्थी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

नोएडा: VLSI Design and Test (VDAT 2026) की 30वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आज जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (III), नोएडा में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 20 से 22 अगस्त 2026 तक "Advancing Intelligent, Secure and Quantum-Ready Semiconductor Systems for the Next Era of Computing" विषय पर आयोजित किया जा रहा है। संगोष्ठी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, सेमीकंडक्टर उद्योग के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, स्टार्ट-अप प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की भागीदारी है।

VDAT 2026 का आयोजन III द्वारा Delhi Technological University (DTU), Indraprastha Institute of Information Technology Delhi (IIIT-Delhi), Indira Gandhi Delhi Technical University for Women (IGDTUW), National Institute of Technology Delhi (NIT Delhi) तथा Netaji Subhas University of Technology (NSUT) के सहयोग से तथा VLSI Society of India (VST) और IEEE Uttar Pradesh Section के समर्थन से किया जा रहा है। VDAT पिछले तीन दशकों से VLSI design, semiconductor technology. testing, EDA, embedded systems तथा emerging computing technologies के क्षेत्र में academia, research और industry को जोडने वाला प्रमुख मंच रहा है।

VDAT के 30वें संस्करण का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके 30 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह प्रतिष्ठित संगोष्ठी उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है। नोएडा में इसका आयोजन नोएडा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के electronics, semiconductor, data-centre और advanced-manufacturing ecosystem में बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश में electronics manufacturing, semiconductor investment, innovation, start-up development और high-technology employment की बढ़ती संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध और उद्योग जगत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान कर रहा है।

उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) की Scientist-G एवं Group Coordinator, R&D Division, सुश्री सुनीता वर्मा मुख्य अतिथि तथा Semi-Conductor Laboratory (SCL), Mohali के डायरेक्टर जनरल, डॉ. कमलजीत  सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. S. C. Saxena, Pro-Chancellor, JIIT; प्रो. Shweta Srivastava, Director, JIIT एवं General Chair, VDAT 2026; डो. Satya Gupta, President, VLSI Society of India; Chitra Hariharan, Secretary, VLSI Society of India; प्रो. Prateek Sharma, Vice-Chancellor, DTU; तथा प्रो. Ranjana Jha, Vice-Chancellor, IGDTUW सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने उद्घाटन संबोधन में सुश्री सुनीता वर्मा ने भारत के semiconductor ecosystem को सुदृढ़ करने के लिए chip design, fabrication, advanced packaging, testing, materials, equipment और intellectual property के क्षेत्र में क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने AI, edge computing, hardware security, heterogeneous integration, chiplets, silicon photonics तथा quantum technologies जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व को रेखांकित करते हुए government, academia, industry, start-ups और research institutions के बीच सहयोग को आवश्यक बताया।

डॉ. कमलजीत  सिंह ने भारत की indigenous semiconductor capabilities को मजबूत करने तथा research, design, fabrication और technology deployment को जोड़ने वाले सशक्त ecosystem के विकास के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने semiconductor

innovation को गति देने तथा strategic और emerging technology sectors में भारत की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए academia, industry और government के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

VLSI Society of India के President, डी. सत्या गुप्ता ने VDAT के तीन दशकौ के सफर को रेखांकित करते हुए इसे researchers, इंडस्ट्री experts और स्टूडेंट्स के लिए VLSI design, semiconductor technologies, testing और सिस्टम डिजाइन में नवीनतम विचारों और शोध के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने Al, एडवांस्ड semiconductor technologies, secure hardware. heterogeneous integration और quantum computing के संदर्भ में VDAT 2026 की theme की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।

उद्घाटन कार्यक्रम में पो. S. C. Saxena, डॉ. सत्या गुप्ता, Chitra Hariharan, št. Kamaljeet Singh, सुश्री Sunita Verma तथा NXP Semiconductors के Vice President एवं India Managing Director,  Hitesh Garg ने संबोधित किया। कार्यक्रम में Synopsys के VP-R&D Engineering. IP Group, श्री Amit Khanuja द्वारा Synopsys-JIIT Tapeout Initiative पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर VDAT 2026 Proceedings का विमोचन तथा Cadence Design Systems की Global Academic Network, सुश्री Tal Zigman द्वारा Cadence-Certified Laboratory का उद्घाटन भी किया गया।

तकनीकी कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें प्रो. मरियम Shojaei Baghini (IIT Bombay). प्रो. राजेंद्र सिंह (IIT Delhi), प्रो. Saibal Mukhopadhyay (Georgia Institute of Technology, USA), प्रो. योगेश S. चौहान (IIT Kanpur), डॉ. गौरीशंकर (imec, Belgium), डŤ, हरि Shsnker गुप्ता (ISRO), सुश्री Tal Zigman (Cadence Design Systems). Er. H. S. Jatana (former Scientist-G, Semiconductor Laboratory), Hitesh गर्ग (NXP Semiconductors), आनंद कुमार (STMicroelectronics), योगेश मित्तल (Renesas Electronics) तथा नवीन बिश्नोई (Marvell) प्रमुख हैं।

VDAT 2026 के लिए 78 संस्थानों से कुल 441 research papers प्राप्त हुए, जिनमें से 122 papers स्वीकार किए गए, जिससे 27.7 प्रतिशत acceptance rate रहा। तकनीकी कार्यक्रम में सात प्रमुख tracks के अंतर्गत circuits and SoC design, embedded systems, Al hardware and design automation, emerging semiconductor devices, advanced integration, hardware security, advanced memory architectures तथा quantum-ready technologies जैसे समकालीन विषयों पर शोध प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

तीन दिवसीय संगोष्ठी में Keynote Addresses, Invited Talks, Tutorials, PhD Forum, Startup/Chippreneur activities, Poster Sessions तथा Industry-Academia Interactions भी आयोजित किए जा रहे हैं। NXP Semiconductors, Cadence, Synopsys, STMicroelectronics और Renesas जैसी प्रमुख टेक्नोलॉजी companies के विशेषज्ञों की भागीदारी से यह आयोजन research, industry और academia के बीच संवाद को और मजबूत कर रहा है।

VDAT 2026 का आयोजन III नोएडा और Delhi-NCR academic consortium के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह आयोजन क्षेत्र की academic और technological capabilities को प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारत के तेजी से विकसित हो रहे semiconductor और electronics ecosystem के साथ नए सह‌योग के अवसरों को मजबूत कर रहा है। आयोजन के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी distinguished speakers, participating institutions, industry partners, researchers, reviewers, स्टूडेंट्स और volunteers के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।