तीन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 17 मोटरसाईकिल / स्कूटी बरामद

तीन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 17 मोटरसाईकिल / स्कूटी बरामद

नोएडा। पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त साद मियां खान के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्तों की चैकिंग/गिरफ्तारी अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह नोएडा के निर्देशन व सिंह सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय स्वतंत्र कुमार  नोएडा के पर्यवेक्षण में थाना फेस-1 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 07 मई को समय सुबह 03.12 AM पर मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 अभियुक्त को एफ-95 सैक्टर-8 के पास खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही पर नोएडा, दिल्ली एनसीआर से चोरी की गई कुल 17 चोरी की मोटरसाईकिल / स्कूटी व 8 चोरी/स्नैचिंग के मोबाईल फोन व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए।

अपराध करने का तरीका

नोएडा पुलिस की पूछताछ में  अभियुक्तो ने बताया कि वो नोएडा एनसीआर की कालोनियों/ सोसाइटियों व कम्पनी से वाहन चोरी की वारदात करने में माहिर है। उनका गैंग पहले क्षेत्र में आकर रैकी करता है तथा रैकी करने के उपरान्त कम्पनी व फैक्ट्री तथा पार्क के आस पास खड़ी मोटरसाईकिल व स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाता है। फिर चोरी करने के बाद वाहन को कही भी गली मोहल्ले/सैक्टरो आदि मे खडा करके चले जाते है एवं कुछ दिन बाद ग्राहक न मिलने पर वहां से मोटरसाईकिल/स्कूटी को उठाकर एक जगह इक्ट्ठा कर लेते है और चोरी की गयी मोटरसाईकिल / स्कूटी को एफ 95 सैक्टर 8 के पास खाली पडी जगह पर छिपाते थे एवं समय-समय पर चोरी के वाहन को इक्ट्ठा करने वाली जगह को बदलते रहते थे और इन्ही चोरी की मोटरसाईकिलो से मोबाईल चोरी/मोबाईल स्नैचिंग जैसे घटना को भी अंजाम देते है और जनता के लोगो व पुलिस से अपने आप को बचाने के लिए नाजायज चाकू रखते है बाद में मौका पाकर मोटरसाइकिल स्कूटी को सस्ते दामो में बेच देते थे और चोरी के वाहनो को बेचकर मिले पैसो से अपना खर्चा चलाते है और मौज मस्ती करते है।