प्रवासी महासंघ धूमधाम से करेगा छठ महापर्व का आयोजन, 60×120 फ़ीट का बनेगा घाट

प्रवासी महासंघ धूमधाम से करेगा छठ महापर्व का आयोजन, 60×120 फ़ीट का बनेगा घाट

सेक्टर 21 स्थित नोयडा स्टेडियम में छठ पूजनोत्सव का महापर्व प्रवासी महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।

प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी महासंघ बहुत धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन करेगा जिसमें NCR में रहने वाले सभी श्रद्धालु जो छठ मैया में आस्था रखते हैं सादर आमंत्रित हैं, यहां श्रद्धालुओं के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक अस्थायी कुंड बनाया जायेगा जिसे जल के साथ गंगाजल से भी भरा जाएगा और जिसमें व्रती अस्ताचल गामी एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न कर सकेंगे इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्से से आए कलाकार जिनमें डॉ (विदुषी) अनू सिन्हा कत्कथ गुरु एवं टीम कत्थक नृत्य, लोक गायक आलोक पांडेय गोपाल एवं लोक गायिका अंशिका सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।


चार दिनों का शेड्यूल:
नहाय-खाय (पहला दिन): 13 नवंबर 2026, शुक्रवार
खरना / लोहंडा (दूसरा दिन): 14 नवंबर 2026, शनिवार
संध्या अर्घ्य - डूबते सूर्य को अर्घ्य (तीसरा दिन): 15 नवंबर 2026, रविवार
उषा अर्घ्य - उगते सूर्य को अर्घ्य एवं पारण (चौथा दिन): 16 नवंबर 2026, सोमवार

प्रवासी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया  ने फोन के माध्यम से बताया कि प्रवासी महासंघ का मूल उद्देश्य अपनी माटी से दूर हर प्रवासी के दुख सुख में सहभागी होना है, दिल्ली एनसीआर में रह रहा कोई भी प्रवासी अपने को अकेला न समझे प्रवासी महासंघ हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा है।

प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि कार्यक्रम में व्रतियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं छठ घाट में श्रद्धालुओं के लिए चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा जिससे किसी भी श्रद्धालु को अर्घ्य देने में परेशानी न हो।

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं छठ घाट संयोजक  विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फ़ीट का बनाया जा रहा है और इस में किसी प्रकार की अव्यस्था न हो इसके लिए हमारे लगभग 100 से अधिक वॉलेंटियर पूरे परिसर में रहेंगे जो व्यवस्था को बखूबी संभालेंगे एवं सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन द्वारा परिसर की निगरानी की जाएगी इसके साथ ही छठ घाट में गंगा जल के साथ ताज़े गुलाब के फूल डलवाये जायेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे घाट की निगरानी सीसीटीवी द्वारा की जाएगी एवं वॉलेंटियर्स के साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी घाट पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलराज मिश्र (पूर्व सांसद एवं राज्यपाल) अतिविशिष्ट अतिथि डॉ महेश शर्मां (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतम बुद्ध नगर), विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ,श्रीमती विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग सहित कई गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे । 

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया राय, मिथिलेश राय, विजय कुमार सिंह, मीनाक्षी साही, अभिनव पांडेय, अनुज त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, आकाश तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी, नितांत चौधरी, सत्य रंजन कुमार, श्रवण तिवारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।