नोएडा खुले में शराब पीने वालों पर थाना फेस-1 पुलिस का बड़ा एक्शन 

नोएडा खुले में शराब पीने वालों पर थाना फेस-1 पुलिस का बड़ा एक्शन 

नोएडा की थाना फेस-1 पुलिस ने शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने सेक्टर-15, 16, 5, और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की, जिससे शराबियों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए कई लोगों को मौके पर ही पकड़ा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। कुछ वाहनों की भी तलाशी ली गई, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।
थाना फेस-1 पुलिस का कहना है कि खुले में शराब पीने से न केवल सामाजिक माहौल खराब होता है, बल्कि महिलाओं और राहगीरों को भी असुविधा होती है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस सख्त अभियान से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की जा रही है।