मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में परमिंदर कौर 'ग्लैम एन' लुक्स' ने निभाई अहम भूमिका
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ जिसमें फ़ैशन डिज़ाइनर परमिंदर कौर 'ग्लैम एन' लुक्स' ने ऑफिशल फ़ैशन डिज़ाइनर के रूप में जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाई।
ए.के. प्रेजेंट के फाउंडर गुड्डू ने बताया कि ग्लैम एन' लुक्स ऑफिशियल फैशन डिज़ाइनर परमिंदर कौर द्वारा रिप्रेजेंट किए जाने वाले ब्रांड 'ग्लैम एन' लुक्स' ने 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' के साथ ऑफिशियल फैशन डिज़ाइनर के तौर पर काम किया। इस ब्रांड ने इवेंट में फैशन और स्टाइलिंग के लिए अपना क्रिएटिव नज़रिया पेश किया और कंटेस्टेंट्स के ओवरऑल लुक और विज़ुअल अपील को बेहतर बनाने में योगदान दिया। इस जुड़ाव ने फैशन और लाइफ़स्टाइल इंडस्ट्री के साथ पेजेंट के रिश्ते को और मज़बूत किया।
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।


