सरकार की सराहना करते हुए सदन में विधायक बेदी राम ने रखा जखनियां के विकास की मांग
गाजीपुर जखनिया विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जन समस्याओं को इंगित करते हुए मजबूती से आवाज उठाया।
सदन में अपने संबोधन को रखते हुए विधायक बेदी राम ने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा पर तेजी से कार्य चल रहा है रोजगार के प्रति सरकार भी कार्य कर रही है लेकिन हमारे विधानसभा क्षेत्र जखनिया में जहां से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का गृह क्षेत्र है ऐसे विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम का नहीं होना बहुत ही चिंतनीय है हमारे क्षेत्र में हंसराजपुर बाजार से जखनियां तहसील तक जो मार्ग है उसके चौड़ीकरण और उच्चीकरण के लिए मेरे द्वारा पूर्व में आवाज उठाया गया था जिस पर प्रस्ताव पास हो गया है कागजी कार्यवाहियां भी लगभग तैयार है लेकिन बजट के अभाव में यह सड़क जस की तस बनी हुई है बजट को पास करते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इस सड़क को बनवाने का कार्य किया जाए। घटारो उचौरा के बीच दोना नदी पर पुल का निर्माण, जखनिया अमारी गेट और दुल्लहपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण, माधव टोड़ा के पास बेसो नदी पर पुल का निर्माण ,रायपुर से चिरैयाकोट के लिए संपर्क मार्ग, साथ ही जखनिया और शादियाबाद बहरियाबाद को नगर पंचायत घोषित करने का मार्ग उठाया।
उन्होंने कहा कि आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है वही जनपद में सात विधानसभा क्षेत्र में जखनिया विधानसभा क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ है जनता ने जो विश्वास देकर भारतीय समाज पार्टी के साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान की पहल करते हुए हम छोटे से कार्यकर्ता को सदन में भेजने का काम किया है हमें विश्वास है कि जनता के आवाज को सुनते हुए विकास कार्यों को कराने का प्रयास किया जाएगा।


