गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर मोहम्मद आसिफ लारी का अनमोल पहल

गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर मोहम्मद आसिफ लारी का अनमोल पहल

गाज़ीपुर - आज जहां कड़ाके के ठंड में पूरा देश 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुर राधे के डॉक्टर मोहम्मद आसिफ लारी ने एक अनोखा पहल इस शुभ दिन पर प्रारंभ किया।

मरदह क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर राधे में तैनात डॉक्टर मोहम्मद आसिफ लारी ने झंडा रोहण कर देश के अमर वीर जवानों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित भी किया इस अवसर पर गरीब असहाय, विधवा, विकलांग जनों को चिन्हित कर कंबल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में एक समाज जो लाचारी का जीवन यापन कर रहा है उस पर ध्यान देना जरूरी है घना कोहरा कड़ाके की ठंड में मजदूरी ना के बराबर होना ऐसे लोगों के लिए काल के गाल में समाने जैसा है इसलिए समय का सम्मान करें और अपने क्षमता के अनुसार हमेशा सहयोग करने के लिए आगे आए ।

 हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि समाज में सहयोग की भावना को जागृत करें और बढ़ावा दें।

इस अवसर पर भगवान सिंह कुशवाहा, रिंकू, अनूप कुमार ,कंचन लता ,राकेश पांडे, प्रभुनाथ राम, पीयूष सिंह ,अमन दुबे और प्रकाश राम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।