पशु तश्कर अफशर खान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
गाजीपुर - थाना जमानिया पुलिस टीम द्वारा 25 हजार का इनामी गोंतश्कर मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार,गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर,03 खोखा कारतूस 315 बोर,01 जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 अदद मोटरसाईकिल TVS Sports की बरामदगी ।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक *20.02.2024* को समय करीब शाम 04.45 बजे चौकी प्रभारी अभईपुर ओमप्रकाश यादव के द्वारा मय हमराहियों संग देवढी,धुस्का मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों ब्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि एक ब्यक्ति मोटरसाईकिल सवार को रोका गया तो उक्त मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस बल को माँ-बहन की गाली देते हुए जान से मारने की नियति से मोटरसाईकिल चढ़ाने का प्रयास किया जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये उक्त मोटरसाईकिल सवार धुस्का गाय घाट रोड की तरफ तेजी से भागा जिसका पीछा किया गया और प्रभारी निरीक्षक जमानिया को अवगत कराया गया प्रभारी निरीक्षक जमानिया पुलिस बल के साथ तलासपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग में थे सूचना पर दोनो टीमों द्वारा आपस में सामजस्य बनाकर अभईपुर रोड से कट कर गायघाट की तरफ जाने वाली पीच रोड पर बदमाश की घेरबन्दी की गयी तो उक्त बदमाश द्वारा अपने को दोनो तरफ से घिरा देखकर बीच सड़क पर गाड़ी छोड़कर सड़क के किनारे बने गठ्ठे की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियति से फायर करने लगा आत्मराक्षार्थ पुलिस बल द्वारा संतुलित जवाबी फायरिंग की गयी जिससे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गयी और उक्त बदमाश कराहने लगा जिससे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अपसार उर्फ अफशर खान पुत्र ईशरारुल खान निवासी डुमरा थाना दूर्गावती जनपद कैमूर बिहार के रुप में हुई है।


