आधा दर्जन युवकों को दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान
गाज़ीपुर - सैदपुर थाना क्षेत्र के डहन गांव में विवादित जमीन पर कीचड़ फेंकते हुए का वीडियो बनाने पर पट्टीदारों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं पास के लोगों के बीच बचाव करने पर वो धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद घायल हुए लोग सैदपुर कोतवाली पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया।
जानकारी के मुताबिक डहन गांव निवासी शिवा कुमार 16 पुत्र स्व. मनोज राम ने बताया कि उसके पट्टीदारों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसके बावजूद विवादित जमीन में उसके पट्टीदार मोहन लाल आदि कीचड़ फेंक रहा था। जब हमने मना किया तो वो नहीं माने। जिस पर प्रमाण के लिए मेरे द्वारा उक्त का कीचड़ फेंकने की घटना का वीडियो बनाये जाने लगा तो ये उन्हें नागवार गुजरा, जिससे पट्टीदार मोहन, कन्हैया, छोटू व अच्छेलाल लाठी डंडा लेकर हमें मारने लगे। जिसमें वहां बचाने आए 78 साल के वृद्ध अंगद राम, उनका पुत्र विनोद कुमार 42, उनकी पत्नी रेनू देवी 42, विनोद की बेटी दीपा कुमारी 16, लक्ष्मीना देवी 35 पत्नी स्व. मनोज व उसका पुत्र शिवा कुमार 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में चारों के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दीपा को काफ़ी गंभीर चोटें आईं हैं।


