सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में मना 75 वां गणतंत्र दिवस
गाज़ीपुर - बिरनो क्षेत्र के सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मुरलीधर यादव ने झंडारोहण कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, मां सरस्वती वंदना और सामाजिक गीत को प्रस्तुत करते हुए एक संदेश देने का काम किया वहीं मुख्य अतिथि मुरलीधर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कार्यक्रम थोड़ा कम हो पाया है लेकिन छात्र-छात्राओं के हौसलों को देखते हुए एक नई ऊर्जा मिली है पढ़ाई का वक्त बार-बार नहीं आता यह मिलन एकता जीवन का एक अहम हिस्सा होता है जो बीत जाने के बाद सिर्फ यादों में रहता है आप सभी मिलजुल कर पढ़ाई के साथ-साथ भाईचारा भी बनाए रखें विद्यालय परिवार आपके भविष्य के लिए हमेशा हर कदम पर अगली पंक्ति में खड़ा रहेगा।

विशिष्ट अतिथि सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में पहली प्राथमिकता देते हुए कहा कि आप सभी विद्यालय परिवार के सदस्य हैं आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल होता है परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर आप सिर्फ अपना नहीं बल्कि विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता का नाम भी रोशन करते हैं इसलिए आप सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए यहां आशा करता हूं कि आप विद्यालय का नाम ऐसे ही हमेशा रोशन करने का काम करते रहेंगे।
इस मौके पर अनिल पांडे, पवन पांडे,बालेश्वर यादव, महेंद्र यादव, रोहित यादव, रामप्रवेश यादव, सर्वेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, शुभम यादव ,मोनू यादव, रतन वर्मा, राजू यादव, अजय यादव, रंजना मैडम, अनीता मैडम, संचालन जयचंद्र कुमार ने किया।


