26 वें अंर्तराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज इनबुश विश्व सम्मेलन 2026 का हुआ समापन
छात्रों, भविष्य के उद्यमियों, व्यापार जगत के दिग्गजों, अकादमिकों आदि को एक मंच पर लाकर व्यापार व अनुसंधान के महत्व पर चर्चा करने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल द्वारा 18 से 20 फरवरी तक आयेाजित त्रिदिवसीय 26वें अंर्तराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘‘इनबुश विश्व सम्मेलन 2026’’ का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह में लावा मोबाइल के मैेनजिंग डायरेक्टर श्री सुनिल रैना, ईटीएस के वैश्विक निदेशक (विकास) श्री नितिज्ञ कुच्छल, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह, मेलबर्न यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रो वाइस चांसलर प्रो एम अशोक कुमार और दिल्ली प्रेस - कांरवा के संपादक अनंत नाथ द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।
समापन समारोह में लावा मोबाइल के मैेनजिंग डायरेक्टर सुनिल रैना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा कि दो तरह के व्यक्ति है प्रथम वे जो एआई से भयभीत है द्वितीय जो इसमें भविष्य देख रहे है। परिवर्तन सदैव अवसरों के साथ आता है। तीन चीेजें कभी नही बदलती जिसमें चुनौतियों के साथ मानव को अवसर प्राप्त होते है। प्रथम परिवर्तन जो सदैव होता रहता है। यह कंप्यूटर, स्मार्टफोन, एआई अचानक नही बने है इसके पहले दशकों तक इसमें परिवर्तन आया है। परिवर्तन, जीने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। द्वितीय मानव क्षमता और अंतदृष्टि - कौशल सदैव नही रहते इनमें अपडेट होता रहता है। हम केवल धन कमाने के लिए नही है बल्कि अपने ंअतदृष्टि परिदृश्य को विकसित करने के लिए भी है और तृतीय हमारे मूल्य भी सदैव रहते है। हम अपने मूल्यों से हर चीजों को व्यवस्थित करते है।
ईटीएस के विकास के वैश्विक निदेशक नितिज्ञ कुच्छल ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित इस उच्च स्तर जैसा सम्मेलन जहंा पर इतनी बड़ी संख्या में प्रख्यात विशेषज्ञ एक मंच पर उपलब्ध हो। यूपीआई वर्तमान में सबसे बेहतरीन फिनटेक सॉल्युशन है। आज भारत जिस मुकाम पर है वह उसके अनुसंधान कार्यो में दिख रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान में सभी के लिए अवसरों के द्वारा खुले है। हमारे सामने तीन विकल्प है जिसमं सभी के लिए विविध क्षेत्रों में कार्यो के अवसर, रचनात्मकता के लिए कौशल विकास और और स्वंय के लिए डाटा का संचालन शामिल है।
एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी पर चलने वाले समाज में व्यापार का प्रबंधन करने के लिए ज़रूरी बदलावों और रणनिती के लिए इस प्रकार के इनबुश एरा 2026 सम्मेलन आवश्यक है। हमने अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी में काफी तरक्की की है और निवेश किया है। अब हमें उन्हें असरदार तरीके से मैनेज करना है। हम इस स्म्मेलन के मंच पर इस विषय पर विचार करने और छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आयोजित कर रहे है।
मेलबर्न यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रो वाइस चांसलर प्रो एम अशोक कुमार ने मेलबर्न विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य आपसी सहयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक विकास और छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए संस्थानों के मध्य आपसी सहयोग आवश्यक है।
इस अवसर पर दिल्ली प्रेस - कांरवा के संपादक अनंत नाथ और फैशन एंटरप्रिन्यौर फंड के पुनित मल्होत्रा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विशेष अल्युमनी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें एमिटी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस समापन समारोह में लावा मोबाइल के मैेनजिंग डायरेक्टर श्री सुनिल रैना को एमिटी एक्सलेंस अवार्ड फॉर इंडिजिनियस टेक्नोलॉजी लीडरशिप, ईटीएस के विकास के वैश्विक निदेशक श्री नितिज्ञ कुच्छल को एमिटी एक्सलेंस अवार्ड फॉर लीडरशिप इन टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड एमपावरिंग डिजिटल लर्निंग, मेलबर्न यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रो वाइस चांसलर प्रो एम अशोक कुमार को एमिटी ग्लोबल एकेडमिक लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली प्रेस - कांरवा के संपादक श्री अनंत नाथ और फैशन एंटरप्रिन्यौर फंड के श्री पुनित मल्होत्रा को एमिटी एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।


