सौहरखा कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने उठाई एसएआई सेंटर की मांग, शालिनी सिंह ने सराहा खेल और पर्यावरण का संगम
नोएडा के प्रसिद्ध सौहरखा कुश्ती अखाड़े में पूर्व सांसद एवं पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह के पहुँचने पर पहलवानों और स्थानीय निवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शालिनी सिंह द्वारा हाल ही में नोएडा स्टेडियम में आयोजित 'प्रो रेसलिंग लीग' की भव्य सफलता की सराहना की। उपस्थित बुजुर्गों ने कहा कि इस शानदार आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में कुश्ती के प्रति एक नया जोश भर दिया है और खेल के प्रति शालिनी सिंह के समर्पण को साबित किया है।

अखाड़े के खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने शालिनी सिंह के माध्यम से सरकार और खेल मंत्रालय तक अपनी आवाज पहुँचाने का अनुरोध किया और सभी ने नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों की कुश्ती प्रतिभाओं को निखारने के लिए सौहरखा कुश्ती अखाड़े को भारतीय खेल प्राधिकरण का सेंटर बनाए जाने की मांग रखी जिससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और पहचान मिल सकेगी, जिससे हमारी पारंपरिक खेल विधा सुरक्षित रहे।
अखाड़े के साथ-साथ शालिनी सिंह ने 'हरित उपवन' का भी भ्रमण किया। पर्यावरण और खेल के इस अद्भुत संगम को देखकर उन्होंने इसकी काफी प्रशंसा की। उन्होंने इस उपवन को तैयार करने में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह और सौहरखा निवासी रवि यादव व उनकी टीम के प्रयासों की जमकर तारीफ की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खलिफा रणि पहलवान, नोवरा अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर, अजय चौहान, पुनित राणा, पहलवान रिजवान राणा, सौहरखा कुश्ती अखाड़ा संचालक इन्द्रजित पहलवान, दिनेश पहलवान, पहलवान सोनू पंडित, रवि यादव, लोकेश शर्मा सहित भारी संख्या में कोच और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।


