अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल करेगा 'पारिवारिक मंगल मिलन समारोह'

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल करेगा 'पारिवारिक मंगल मिलन समारोह'

नोएडा। सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा 14 फरवरी को परिवारिक मंगल मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि परिवारिक मंगल मिलन समारोह वैश्य समाज में पारस्परिक प्रेम, आपसी सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 

कार्यक्रम संयोजक सुधीर पोरवाल, लव केश गोयल एवं रोहतास गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी, आयोजन को भव्य बनाने के लिए अग्रसेन जी की जीवनी पर आधारित सुंदर झांकियों का चित्रण, हरियाणवी नृत्य और फूलों की होली का भी कार्यक्रम  रहेगा, कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।

अतिथि के रूप में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक विनय वर्मा, विधायक पंकज सिंह, राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व विधायिका विमला बाथम, पूर्व विधायक नवाब सिंह नगर, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सपा जिला अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी. के. गुप्ता एवं स्वागत अध्यक्ष डी. के. मित्तल होंगे वहीं संस्था के कार्यों की जानकारी महासचिव राज कुमार साझा करेंगे।