जापानी कंपनियों ने छात्रों को रोज़गार के अवसर देने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा

जापानी कंपनियों ने छात्रों को रोज़गार के अवसर देने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा

एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर द्वारा छात्रों को रोज़गार के अवसर देने के मकसद से जापान की विभिन्न सूचना प्रौद्योगिकी कृषि और पर्यावरण कंपनियों जैसे सेकिशो कॉर्पाेरेशन, इबाराकी प्रीफेक्चर, कुराकावा कंपनी लिमिटेड, रिओन ऑटोमैटिक मशीनरी कंपनी, निटोकॉर्प और कई अन्य कंपनियों के सीईओ डायरेक्टर और सीनियर कॉर्पाेरेट लीडर्स सहित सम्मानित प्रतिनिधियों की मेज़बानी की गई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर (कृषि विभाग) के श्री सकाई हिरोयुकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चंासलर डॉ. बलविंदर शुक्ला और एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर के एडिशनल निदेशक एंव प्रमुख डॉ. अंजनी कुमार भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया।

जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर (कृषि विभाग) के श्री सकाई हिरोयुकी ने एमिटी के छात्रों की तकनीकी क्षमता और उच्च आत्मविश्वास के उच्च स्तर की सराहना करते हुए कहा कि छा़त्रों के नई प्रौद्योगिकी को आत्मसात करने सहित कौशलों को सीखने के गुणों से उद्योगों में युवा व्यवसायिकों की मांग मज़बूत हुई और उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय के साथ भविष्य में संयुक्त भर्ती पहलों का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चंासलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप बेहतरीन करियर के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे छात्रों को विश्व में किसी भी कार्य वातावरण में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और वे विभिन्न कार्य संस्कृतियों के प्रति अत्यधिक अनुकूलनीय हैं। जापान अपनी अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार के लिए जाना जाता है, और उद्योगों के दिग्गजों के साथ सीधे जुड़ाव के माध्यम से, छात्रों को सांस्कृतिक अनुकूलनशीलता, कॉर्पाेरेट अनुशासन और वैश्विक भर्ती परिदृश्य की अपेक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर के एडिशनल निदेशक एंव प्रमुख डॉ. अंजनी कुमार भटनागर ने कहा कि हम एमिटी विश्वविद्यालय आने और छात्रों को करियर के अवसर प्रदान करने के लिए जापानी प्रतिनिधियों के आभारी हैं। हमें यकीन है कि हमारे छात्र जापानी कंपनियों के लिए मूल्यवान संपत्ति साबित होंगे, जिनमें कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के मूल्य एमिटी में पोषित किए गए हैं।

जापानी प्रतिनिधियों ने एमिटी विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंसेज, केन्द्रीय पुस्तकालय, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर, एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौरा भी किया।