अणुव्रत अमृत महोत्सव से पुरा विश्व लाभान्वित हो - अर्जुनराम मेघवाल

अणुव्रत अमृत महोत्सव से पुरा विश्व लाभान्वित हो - अर्जुनराम मेघवाल

नई दिल्ली। अणुव्रत आन्दोलन व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ समाज व विश्व के परिष्कार की परिकल्पना से प्रारम्भ हुआ। जी-20 एवं अणुव्रत संसदीय मंच आदि के विभिन्न आयामों में इसके दर्शन से आप्लावित आचार संहिता  का भरपुर प्रचार हो ताकिअणुव्रत अमृत महोत्सव से पुरा विश्व लाभान्वित हो- केन्द्रीय संस्कृति राज्यमन्त्री अर्जुनराम मेघवाल ने अणुविभा अध्यक्ष अविनाश नाहर व प्रतिनिधि मण्डल से उनके आवास पर महत्वपूर्ण वार्ता करते हुए कहा।

अविनाश नाहर ने 21 फरवरी 2023 को अणुव्रत अनुशास्ता के पावन सान्निध्य में और देश भर मे शुभारम्भ हो रहे अणुव्रत अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर, अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश पत्रिका मेघवाल साहब को अणुविभा अध्यक्ष के साथ  मुख्य न्यासी तेजकरण सुराणा, उपाध्यक्ष राजेश सुराणा, महामन्त्री भीखम सुराणा, संगठन मंत्री डॉ.कुसुम लुनिया, चुनाव शुद्धि प्रकल्प प्रभारी राजकरण दफ्तरी एवं कार्य समिति सदस्य बाबुलाल दुगड ने भेंट की।