शालिनी के प्रयास भारत को वैश्विक खेल शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे - कलराज मिश्रा
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके नोएडा स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में नोएडा में आयोजित प्रो रेसलिंग लीग के सफल आयोजन, खिलाड़ियों एवं पैरा खिलाड़ियों को मिल रहे मंच तथा खेलों और पैरा खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने शालिनी सिंह द्वारा नोएडा में खेल एवं पैरा खेल संस्कृति को सशक्त करने, जमीनी स्तर पर सामान्य एवं पैरा प्रतिभाओं को आगे लाने तथा ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक में देश के पदक बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों और उनके कुशल नेतृत्व की भी विशेष रूप से सराहना की गई। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कुश्ती सहित अन्य खेलों एवं पैरा खेलों को नई पहचान मिल रही है और युवा खिलाड़ियों व पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि शालिनी सिंह के सशक्त नेतृत्व में देश के खिलाड़ी और पैरा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की विजय-पताका लहराएंगे। उनके प्रयास भारत को वैश्विक खेल शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।
मुलाकात में यूजीसी से जुड़े विषयों पर छात्रों के हित में आवाज उठाने और शिक्षा क्षेत्र में संतुलित एवं न्यायसंगत नीतियों के समर्थन के लिए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रति पूर्व संसद ने आभार व्यक्त किया गया।


