पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न

आज भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने ‘अंत्योदय’ का जो सिद्धांत दिया, वह भारतीय राजनीति में सेवा और समर्पण का मार्गदर्शक बना। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सच्ची श्रद्धांजलि है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार उसी विचारधारा पर कार्य कर रही है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद आज भी प्रासंगिक है। उनकी सोच ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश आज देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रदेश में विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, विदेशी निवेश, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।

जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन को परिवार मानकर कार्य करने की परंपरा स्थापित की और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय’ का विचार भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्चा सुशासन है। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें इसी संकल्प के साथ कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं।

महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, महेश अवाना, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता,भूपेश चौधरी, अर्पित मिश्रा, रामकिशन यादव, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार, सत्यनारायण महावर, प्रज्ञा पाठक , राजेंद्र अवाना, अशोक मिश्रा, अमित नागपाल, सुशील अवाना, शारदा चतुर्वेदी, उमेश पहलवान , मनोज चौहान, प्रमोद बहल इत्यादि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक