मुहम्मदाबाद- अधिग्रहित भूमि पर पुनर्निर्माण करने पर चला प्रशासन का बुलडोजर
गाजीपुर मुहम्मदाबाद नगर के काजी टोला वार्ड नंबर 10 में स्थित अधिग्रहित भूखंड पर भू माफियाओं द्वारा पुनर्निर्माण कराये जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जिसे उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। विदित हो कि पिछले दिनों अधिग्रहण किए गए भूमि पर तत्कालीन चेयरमैन शमीम अहमद की मिली भगत से उस जमीन पर एक हफ्ते से प्लाटिंग कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसे वर्ष 2023 24 में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मोहम्मदाबाद द्वारा तत्कालीन अध्यक्ष शमीम अहमद पुत्र अब्दुल हक एवं पूर्व अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी फहमीदा बानो के खिलाफ धोखाधड़ी फुट रचित तथा अन्य धारा में मुकदमा नंबर 172 / 23 के तहत 420 467 68 120 बी का मुकदमा मुहम्मदाबाद कोतवाली में कायम कराया था। इसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष शमीम अहमद अहमद ने हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत प्राप्त कर लिया तथा पुनः अधिग्रहण की गई भूमि पर इन सभी व्यक्तियों की मिली भगत से सबूत मिटाने के बाद निर्माण कार्य कराया जाने लगा । जबकि सरकारी तौर पर इस भूमि पर अधिग्रहण कर बोर्ड आदि लगवाया गया था। अधिग्रहित की गई भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा पुनः निर्माण की सूचना जिलाअधिकारी गाजीपुर को बसपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जियाउद्दीन अहमद ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से दिया। जिस जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम मोहम्मद को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अधिग्रहित की गई भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध निर्माण निर्माण को हमने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया है तथा उन्हें अग्रिम चेतावनी भी हमने दी है की पुनः निर्माण कर आओगे तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस प्रशासन एवं राजस्व टीम के साथ नगर वासी मौके पर मौजूद रहे ।


