अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन झोंपड़ी जलकर हुई खाक
जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के जगदीपुर गांव में आज बुधवार को सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमे तीन रिहायसी झोपड़ी जल कर राख हो गई। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर तहसील में रिपोर्ट सौंपी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया । हालाकि दमकल की गाड़ी ने भी देर से पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया। पीड़ित विमलेश यादव, श्याम देव यादव, गिरजा यादव ने बताया की झोपड़ी में रखा घर गृहस्थी का सामान जल गया है। इसके अलावा साइकिल के साथ दो चौकी और चारपाई आदि भी जल कर राख हो गई है। घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव एवं हल्का लेखपाल संदीप ने मौका मुआयना किया।


