अंगद रावण संवाद सुन भाव विभोर हुए दर्शक

अंगद रावण संवाद सुन भाव विभोर हुए दर्शक

मनिहारी। अति प्राचीन दो सौ वर्ष पूरानी रामलीला के महत्वपूर्ण अंश अंगद रावण संबाद को देखने रामलीला प्रेमियों की भीड उमड पड़ी रामलीला के दो स्टार कलाकार‌ का बहुत ही सराहनीय मंचन रहा। जिसे दर्शकों ने बहुत ही सराहा पूरे अंत तक जमे रहे..

कह दसकंठ कवन तै बंदर।

मैं रघुबीर दूत‌ दसकंधर ।।

मम जनकही तोहि रही मिताई।

तब हित कार्न आयऊ भाई।।

उत्तम कुल पुलस्ति कर नाती। सिव बिरचि पूजेहि बहु भांति।।

बर पायहू कीन्हेहु सब काजा। जीतेहु लोकपाल सब राजा।।

अंगद नाम बालि कर बेटा।

तास़ो कबहू भई ही भेंटा।।

अंगद बचन सुनत सकुचाना। रहा बालि वानर मैं जाना।।

  रावण की महत्वपूर्ण भूमिका का अभिनय राम अवतार सिंह अंगद का आकाश सिंह मेघनाद छोटू दूबे राम राजेश्वर सिंह लक्ष्मण गोपाल सिंह जानकी शिवम् प्रजापति सुग्रीव संजय सिंह जामवंत आनन्द सिंह हनुमान जी रमेश प्रजापति ने किया रामलीला ट्रस्ट के डायरेक्टर शिवबचन दुबे उदयभान सिंह पात्राध्यक्ष अनिल दुबे अध्यक्ष पंचम सिंह उपाध्यक्ष रामबदन सिंह महामंत्री अजय सिंह कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह उप कोषाध्यक्ष विजयी‌ सिह "साधू" संयोजक डा0 जयगोविंद दुबे मंत्री जनार्दन सिंह "सर्वोदय" आडिटर उमेश सिंह उप आडिटर अवधनारायण सिंह "मूरहूं" संचालन बिपीन दुबे व मीडिया प्रभारी राजेश जायसवाल रहे