एन आर एफ इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में नोएडा वारियर्स को 2 रनों से हराया

एन आर एफ इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में नोएडा वारियर्स को 2 रनों से हराया

 25 वाँ कैप्टन शशि कांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

नोएडा। 25वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में एन आर एफ इलेवन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नोएडा वारियर्स को 2 रनों से हराकर जीत दर्ज की। 
मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
टॉस जीतकर नोएडा वारियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
एन आर एफ इलेवनने निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए। टीम की ओर से आरुष मल्होत्रा ने 38 रन (3 चौके) बनाए, जबकि दीपेश बालियान ने 29रन ( 2छक्के ) की शानदार पारी खेली, रुपांक अग्रवाल ने 28 रन का योगदान दिया।
 नोएडा वारियर्सकी ओर से गेंदबाज हर्ष और दीपांशु यादव ने 2 -2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा वारियर्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम 15 ओवर में 123 रन ही बना सकी और 2 रनों से मैच हार गई।
टीम की ओर से निशांत यादव ने नाबाद 62 रन (5 चौके, 4 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सक्षम राय ने 13 रन बनाए।

एन आर एफ इलेवन के गेंदबाजों में सूर्याकांत चौहान और ध्रुव मल्होत्रा ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
अंपायरिंग का दायित्व वेद चौधरी और मुकेश देओल ने निभाया, जबकि स्कोरिंग अतुल पाल द्वारा की गई।
अंतिम परिणाम: एन आर एफ इलेवन ने 2 रनों से जीत दर्ज की
मैन ऑफ द मैच: ध्रुव मल्होत्रा
विशेष प्रदर्शन: निशांत यादव (62* रन)
मैच के मेन ऑफ़ द मैच ध्रुव मल्होत्रा को गौतम बुद्ध नगर के सांसद प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी संजय बाली एवं अतुल गौड़, आर के शर्मा, आजाद सिंह ने ट्रॉफी और टी शर्ट देकर सम्मानित किया और आज के दूसरे मैच का टॉस भी कराया।

आज हुए दूसरे मैच में जी एन सी सी ने रोमांचक मुकाबले में NRF XI को 4 विकेट से हराया
टूर्नामेंट के तहत खेले गए तीसरे मुकाबले में जी एन सी सी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एन आर एफ इलेवन को 4 विकेट से पराजित किया। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

टॉस एन आर एफ इलेवन जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए।
टीम की ओर से विराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 50 रन (7 चौके) बनाए, जबकि दीपेश बालियान ने 16 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में जी एन सी सी की ओर से हिमांशु भाटी और योगेश कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए क्रमशः 3-3 ओवर में 13 और 19 रन दिए तथा महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जी एन सी सी की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम के बल्लेबाज विमन्यु कुमार ने नाबाद 52 रन (3 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की राह दिखाई। वहीं अभि ठाकुर ने 11 गेंदों पर तेज़ 30 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टीम ने 14 ओवर में 127 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
एन आर एफ इलेवन की ओर से गेंदबाज ध्रुव मल्होत्रा ने 3 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि यथार्थ सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके।

अंतिम परिणाम: जी एन सी सी ने एन आर एफ इलेवन को 4 विकेट से पराजित किया।
मैन ऑफ द मैच: विमन्यु कुमार
विशेष प्रदर्शन: ध्रुव मल्होत्रा
अंपायर: वेद चौधरी एवं मुकेश देव
स्कोरर: अतुल पाल
दूसरे मैच के मेन ऑफ़ द मैच रहे जी एन सी से के विमन्यू कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते आयोजन समिति के शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, यूके भारद्वाज, एस के सरीन एवं सुभाष शर्मा।
कल डेढ़ बजे पहले मैच के मेन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को दोपहर डेढ़ बजे पूर्व जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर, एन पी सिंह ( रिटा. IAS) द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।