लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मधुसूदन दादू, ओम प्रकाश गुप्ता महामंत्री

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मधुसूदन दादू, ओम प्रकाश गुप्ता महामंत्री

लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारणी की बैठक 13-15 सितंबर को समालखा हरियाणा में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अधिवेशन में डा कृष्ण गोपाल सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पालक अधिकारी एवं प्रकाश संगठन मंत्री की उपस्थिति में वर्ष 2025-27 के लिये मधुसूदन दादू (नोएडा) को अखिल भारतीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता (दिल्ली) को अखिल भारतीय महामंत्री व महेश गुप्ता (कोटा) को अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष नामित किया गया। मधुसूदन दादू पूर्व में अध्यक्ष उप्र व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहें हैं।

लघु उद्योग भारती उप्र से राकेश गर्ग (आगरा) को अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री व दीपक अग्रवाल (आगरा) वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष को अखिल भारतीय सचिव के पद का दायित्व दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारणी में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के संगठन को दिया गया प्रतिनिधित्व प्रदेश संगठन के लिये गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाईयों से लगभग 200 उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे।

डा कृष्ण गोपाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तभी प्रगति कर सकते हैं जब तक सरकार की योजनाओं का पूरा ज्ञान उद्यमियों तक पहुंचे। योजनाओं की सही जानकारी व उनका लाभ मिलने से ही उद्योग वर्ग सशक्त होगा।