बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने जनप्रतिनिधियों और कर्मचारीयों के साथ जमकर उड़ाया गुलाल
गाजीपुर - होली के पावन पर्व पर बिरनो ब्लॉक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने कर्मचारीयों और जनप्रतिनिधियों के साथ उड़ाया गुलाल बांटी मिठाईयां।
होली के पावन पर्व पर अवकाश से पहले ही आज बिरनो खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी और ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम के तहत कर्मचारीयों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और एक दुसरे को गुझिया, मिठाई खिलाकर खुशियां भी बांटी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर सारे गिले शिकवे भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली एकमात्र त्यौहार नहीं बल्कि आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहने का भी संदेश देता है ऐसे में मौजूद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का प्यार आशीर्वाद के साथ-साथ गुलाल खेलने का जो अवसर मिला है इसके लिए हम आप सभी के हमेशा ऋणी रहेंगे ।

खंड विकास अधिकारी सीमा कुमारी में इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के बीच गुलाल के साथ खुशियां बांटने का मौका मिला है हम मिलजुल कर भाईचारा के साथ रहे यही कामना करती हुं।
इस कार्यक्रम में एडिओ पंचायत अवनेंद्र कुमार,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह पिंटू, गोपाल श्रीवास्तव, राजन यादव, जयप्रकाश राम ,प्रविंदर पाल, अमित सिंह तेजबहादुर सिंह , सुरेश यादव सहित ब्लॉक के कर्मचारी और जनप्रतिनिधी मौजुद रहे।


