फोर लेन किनारे खाई में युवक का मिला शव, हत्या या हादसा पुलिस जांच में जुटी
गाज़ीपुर - मरदह थाना के कैथवली पेट्रोल पम्प के बगल में फोर लेन के बगल में स्थित खाई में सुबह एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हाल में पड़ा मिला। युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गयी। फोर लेन सड़क पर एक स्थान पर खून पड़ा था । शव के सिर एवं चेहरे के दाहिने हिस्से पर गहरे चोट के निशान थे। सूचना पर मौके पर पहुँचे मरदह थानाध्यक्ष ने पड़े शव की तलाशी में पॉकेट में मिले आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना के शिवरानी गांव निवासी महेश पुत्र मौजीराम उम्र 32 वर्ष के रूप में की। चील्ह पुलिस को मृतक के परिजनों को अवगत कराने के लिए सूचना दी। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक या तो किसी वाहन के चपेट में आ गया या हत्या करके फेक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


