गौर यमुना सिटी निवासियों द्वारा निकाली गई श्री रामलला प्रभात फेरी
श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सुअवसर पर गौर यमुना सिटी द्वारा सार्वजानिक व सामुहिक तौर पर भव्य श्री रामलला प्रभात फेरी गाने बजाने के साथ रविवार को प्रातः ९ बजे से लगभग शाम 5 बजे तक निकाली गई जोकि गौर यमुना सिटी के वीआईपी गेट से शुरू होकर, सेल्स ऑफिस के सामने से, 2nd पार्क व्यू, 3rd पार्क व्यू, गैलेरिया मॉल, 7th पार्क व्यू, 32 पार्क व्यू, 16th पार्क व्यू के समस्त टावर के सामने से होती हुई श्रीकृष्ण मूर्ति पर आरती प्रसाद वितरण के साथ समापन हुई। इसमें गौर यमुना सिटी के समस्त निवासी, मातृशक्ति, बच्चे, व्यवसाई, सहयोगी आदि सम्मिलित रहे। किसी तरह से रास्ता बाधित या अनावश्यक शोर सराबा नहीं हुआ।

इस प्रभात फेरी में समस्त घरों पर भगवान राम की झांकी रुकी जिसका भक्तों द्वारा आरती पूजन, पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण आदि हुआ, भगवान के भजन पर भक्तों ने खूब ढोल मजीरा के साथ नाच आदि का कार्यक्रम किया। जय श्री राम के नारे खूब गूंजे। यह प्रभात फेरी गौर यमुना सिटी के लिए एकता, सामाजिकता, धार्मिक भावना का प्रतीक बनी।


