जनपद के थानों में विभिन्न कार्यों का सीएम ने किया वर्चुवली शिलान्यास व उदघाटन
गाजीपुर - सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना कोतवाली पर आज बुधवार की दोपहर समारोह गहमर कोतवाली सहित जनपद के बिभिन्न थानों में हुए कार्यो का वर्चुअली शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान गजीपुर जनपद की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक गजीपुर ओमवीर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से गहमर कोतवाली में लगे शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यक्रम को गति दी गई।उप्र शासन के द्वारा प्रदेश भर के 80 जिलों के 1523 थानों में हुए बिभिन्न निर्माण कार्य को लेकर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअली उद्धाघटन और शिलान्यास किया गया। गहमर थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से गहमर थाना में बने 16 क्षमता के हॉस्टल / बैरक एवं विवेचना कक्ष सहित जनपद के कुल 8 थानों में हुए हुए निर्माण कार्यो का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्धाटन किया। थाना परिसर में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वर्चुअली सम्बोधन में कहाकि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बाद उन्हें आराम करने के लिए काफी दिक्कत होती थी। जिसके लिए उनके आराम के लिए बैरक होस्टल का निर्माण कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि जनपद में 27 थाना है जिसमे 1 महिला थाना भी है। 8 थानों में 16 से 32 सीट के हॉस्टल का निर्माण हुआ है। कुछ थानों में इससे पहले भी हॉस्टल बने है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से लोगो के प्रति शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता परीक्षित सिंह, अजय सिंह, कुमार प्रशांत, मुरली कुशवाहा, अमित सिंह, कुणाल सिंह, बलवंत सिंह बाला, इसरार अहमद, सुधीर सिंह, पिंटू सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, सेवराई चौकी इंचार्ज अनूप यादव आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


