विद्युत विभाग एक्सन में, तीन बड़े बिजली के बकायदारों का कनेक्सन काटा
नंदगंज । नंदगंज विद्युत विभाग की टीम ने नंदगंज बाजार के पच्छिमी रेलवे क्रासिंग व स्टेशन चौराहे तक शुक्रवार को बिजली चेकिंग की गई। जिसमें तीन बड़े बकायदारों की बिजली काटी गई तथा आठ लोगो का विद्युत लोड बढ़ाया गया साथ ही पांच उपभोक्ताओं का एक किलो वाट को कामर्सियल किया गया।
नंदगंज विद्युत विभाग के अवर अभियंता पंकज रावत ने बताया कि नंदगंज बाजार के पक्षिमी रेलवे क्रासिंग से लेकर स्टेशन चौराहे तक शुक्रवार को डोर टू डोर विधुत चेकिंग किया गया। जिसमें तीन बड़े बकायदारों की बिजली काटी गई इसके साथ ही आठ लोगो का विद्युत लोड बढ़ाया गया। साथ ही पांच उपभोक्ताओं का कामर्सियल किया गया । उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित चलता रहेगा । उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि लोग विद्युत चोरी ना करे, उपयोग के अनुसार विद्युत लोड बढ़वा लें और बिजली का बिल नियमित समय से जमा करें। टीम में अवर अभियंता पंकज रावत , नोडल अधिकारी प्रदीप कुशवाहा , यस यस ओ निखिल सिंह ,अरविंद यादव गौतम कुमार , सूरज कुमार व लाइन मैन लक्ष्मी नारायण , मन्नू , इरफान ,शाहरुख आदि थे ।फ़ोटो भी


