जब रथ पर सवार होकर मरदह पहुंचें सपा प्रत्याशी तो कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मरदह। बलिया लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के टिकट मिलने के बाद पूर्वाचल एक्स्प्रेसवे से प्रथम आगमन पर कैथवली एवं मरदह में गाड़ियों के लम्बे काफिले के साथ सैकड़ो की तादात में जुटे कार्यकताओं एवं समर्थक ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । उत्साहित समर्थक घण्टो तक रोड पर नारेबाजी करते रहे। रथ पर सवार प्रत्याशी सनातन पाण्डेय लोगो का अभिवादन करते हुए मरदह बाजार होकर आगे रवाना हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक मन्नू अंसारी,रमेश पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय ,महेन्द्र चौहान,जयहिंद यादव ,बब्बन पाण्डेय,अशोक पाण्डेय,मन्नू तिवारी, मोहन तिवारी,रामजन्म चौहान,अवधेश यादव,कैलाश यादव,मनोज यादव,रविंद्र यादव,हरेंद्र विश्वकर्मा ,रामशीष यादव आदि रहे।


