अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव 

अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव 

नोएडा। सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विष्णु गोयल ने बताया कि यह संस्था सड़कों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन या अन्य किसी भी सुनसान जगहो पर पड़े हुए असहाय, मानसिक रोगी, कैंसर या टीवी पीड़ित, नेत्रहीन, गर्भवती महिलाएं, अंगहीन, शरीर में कीड़े पड़े हुए अथवा अन्य किसी भी प्रकार की बीमारी से पीड़ित जहां भी, जिस भी हालत मे मिले हमे फौरन सूचित करे अपना घर आश्रम आजीवन निशुल्क सेवा करने का आश्वासन देता है। आप भी इसमें हमारे सहयोगी बन सकते है।

इस अवसर पर भारतीय पर्व आयोजन समिति से पधारे अध्यक्ष ओ.पी. गोयल, महासचिव डी.के. सिंघल, उपाध्यक्ष डी.के. मित्तल एवं संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल ने अपना घर आश्रम के सहयोग के लिए 51000 का चेक दिया।

अपना घर नोएडा संचालक विष्णु गोयल एवं शालू गोयल ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अपना घर आश्रम सभी के सहयोग से चलता है।

सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति शालू गोयल एवं उनके साथियों द्वारा की गई, सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर भारतीय पर्व आयोजन समिति से आर.के. सिंगला  जे.एम. गुप्ता, वी.के ग्रोवर, बलराज गोयल, राजवीर सारस्वत, सुभाष शर्मा, रमेश राठौर, संजय गोयल, सुधीर गर्ग, सुरेश शर्मा, सुदेश गुप्ता के साथ साथ रोटरी क्लब की टीम एवं एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की टीम भी उपस्थिति रही।