नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उप महानिरीक्षक ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उप महानिरीक्षक ने किया उद्घाटन

गाज़ीपुर थाना नंदगंज पर नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष तथा शीतल पेयजल प्याऊ का लोकार्पण अखिलेश कुमार चौरसिया(आईपीएस) पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के द्वारा ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। लोकार्पण के अवसर पर थाने पर आए हुए क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों का पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा संवाद भी किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि नए थानाध्यक्ष कक्ष के निर्माण से थाने पर आने वाले फरियादियों को बैठने में सहूलियत होगी और वह लोग अपनी बात आसानी से बता पाएंगे तथा प्याऊ के लगने इस गर्मी में आने वाले फरियादियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध होगा।आगे उनके द्वारा लोगो से अपील की गई कि अपने थाना क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में थाने पर सूचित करें और साइबर फ्राड तथा उससे बचने के उपाय के बारे मे लोगों को जागरूक किया गया।

अंत में थाने पर ही सभी राजपत्रित अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण,विभिन्न अपराधों में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया।