आठवीं की छात्रा कुमारी दिशू का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
नोएडा : मंज़िल उन्ही को मिलती जिनके सपनों में जान होती है, यह कर दिखाया राजकीय महिला इंटर कॉलेज, होशियार पुर के आठवीं कक्षा की छात्रा कुमारी दिशू ने जोकि उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में नेशनल खेलने के लिये आगरा में हुए चयन शिविर में चुन ली गई हैं.
डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह नवरत्न फाउंडेशन्स के लिये गर्व की बात क्योंकि दिशू 'किक करो फुटबॉल टीम' की हिस्सा है जिसको नवरत्न पूर्णतः आर्थिक रूप से सरंक्षण एवं समर्थन दे कर रहा है.
उन्होंने बताया कि कुमारी दिशू श्रीमती दीपा चौधरी की खोज और पूर्व राष्ट्रीय कोच अनादि बरुआ के की अनुशासित ट्रेनिंग में दिशू ने उपलब्धि हासिल करी है, दिशू को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें, जाओ गौहटी में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल से उत्तर प्रदेश और हम सबका नाम रोशन करो.


