अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने किया निखिल सिंघल का भव्य स्वागत, नोएडा वैश्य समाज ने दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा
नोएडा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद निखिल सिंघल को विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल जी ने निखिल सिंघल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि नोएडा का वैश्य समाज निखिल सिंघल के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेगा।
संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज के लगभग 2 लाख मतदाता हैं। यदि कांग्रेस पार्टी निखिल सिंघल को नोएडा विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करती है, तो वैश्य समाज पूरी एकजुटता के साथ उनका समर्थन करेगा और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा।
निखिल सिंघल ने कहा“वैश्य समाज के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया गया यह स्नेह, विश्वास और समर्थन मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं इसे केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं और जिम्मेदारियों के रूप में देखता हूं। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि नोएडा के हर वर्ग, हर समाज और हर नागरिक की आवाज बनकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाऊं। नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री, मेट्रो विस्तार, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। यदि पार्टी मुझे नोएडा की सेवा करने का अवसर देती है, तो मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
निखिल सिंघल ने विनय अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल एवं समस्त वैश्य समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह विश्वास उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।


