समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नितेश सिंह मिक्कू

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नितेश सिंह मिक्कू

गाजीपुर - समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव नितेश सिंह मिक्कू को पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने नितेश सिंह मिक्कू को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने बताया कि नितेश सिंह समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा हजारों युवाओं के साथ चलने का काम करते हैं 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को इनके द्वारा और मजबूती मिलेगी। वहीं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव बनाए गए नितेश सिंह मिक्कू ने पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया।