घटतौली के आरोप में सरकारी राशन का दुकान निलंबित, ग्रामीणों के शिकायत पर हुई कार्यवाही

घटतौली के आरोप में सरकारी राशन का दुकान निलंबित, ग्रामीणों के शिकायत पर हुई कार्यवाही

 गाज़ीपुर मरदह। विकास खंड मरदह के ग्राम सभा तेजपुरा के सरकारी राशन के दुकानदार पंकज कांत सागर की दुकान पूर्ति निरीक्षक कासिमाबाद के जांच आख्या के आधार पर डीएम ने निलंबित कर दिया। यह सरकारी दुकान को फेफरा गांव के दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया है।नायब तहसीलदार के द्वारा जांच में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को एक से दो किग्रा कम राशन देकर उनसे ई पास मशीन में अंगूठा लगवाया जा रहा था। अंत्योदय कार्ड धारकों को त्रैमासिक आवंटित चीनी तीन किग्रा के स्थान पर 2.5 किग्रा वितरण किया गया था। ग्राम प्रधान सहित राशन कार्ड धारकों के शिकायत पर नायब तहसीलदार कासिमाबाद अनुराग यादव द्वारा कार्ड धारकों को वितरित किए गए राशन को फिर वजन कराने पर घटतौली मिली थी। वहीं स्टॉक एवं अभिलेखों में अनिमितता रही। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है।