संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, आधा दर्जन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, आधा दर्जन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

गाज़ीपुर   नोनहरा थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर गांव निवासी एक विवाहिता शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई । विवाहिता के पिता के तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । इस मामले में तहरीर के अनुसार आधा दर्जन लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोनहरा थाना क्षेत्र के गाजिया गठीया निवासी रमई बिंद की सबसे छोटी पुत्री सुनीता बिंद की शादी 10 मई 2023 को प्रेम विवाह इसी थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर गांव निवासी बालिराम बिंद के सबसे छोटे पुत्र विपिन के साथ हुआ था । आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली जनों द्वारा सुनीता बिंद को बाइक और एक लाख रुपए दहेज में लेने के लिए दबाव दिया जा रहा था ।इसको लेकर कई बार सुनीता के साथ ससुराली पक्ष मारपीट भी किया है । शुक्रवार की सुबह सुनीता आठ बजे अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई । ससुराल पक्ष द्वारा सुनीता के माता-पिता को सूचना देकर इस घटना से अवगत कराया । सूचना पर मुसल्लहपुर पहुंचे पिता रमई बिंद का आरोप है कि हमारी बेटी को जहर खिला कर मारा गया है । मृतका सुनीता बिंद अपने चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी ।

रमई बिंद ने अपनी तहरीर में ससुराली जनों के ऊपर दहेज में बाइक और एक लाख रुपए नहीं देने पर जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है । इस घटना में सास, ननंद, पति, जेठ सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है । इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।