पेड़ से लटकता मिला युवक का शव मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गाज़ीपुर - गहमर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनिहर वन के सिवान में शनिवार की सुबह पेड़ से लटकते एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के बक्सर जिले के सोनपा गांव का रहने वाला था। थाना क्षेत्र के मनिहर वन मंदिर से 500 मीटर पहले बघौता गांव को जाने वाले मार्ग के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर लटकते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर जब तलाशी ली तो उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बजरंगी गुप्ता (25) पुत्र जुगल शाह ग्राम- सोनपा, थाना- राजपुर, बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विधिक कारवाई की जा रही है।


