प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने रचा साजिश, पुलिस ने भेजा जेल
गाजीपुर/। प्रेमिका के से शादी करने के लिए युवक ने अपने पहले ब्लैकमेल करने की कोशिश किया। बात न बनने पर दबाव बनाने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। वह प्रेमिका के घर के पास अपनी कार छोड़कर बिहार से लेकर दिल्ली तक घूमता रहा। लेकिन, 13 दिन तक बात न बनने पर खुद आकर गहमर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। रविवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटुका (नवली) निवासी अमित कुमार यादव लखनऊ रहता था। वहीं, गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती भी रहती थी। पुलिस के मुताबिक अमित उस युवती से प्यार करता था। इसी बीच परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरे जगह तय कर दिए। इधर, प्यार में पागल युवक सारी हदें पार करने लगा। वह आठ जनवरी को आपत्तिजनक पोस्टर उसके गांव फैलाया। इसके बाद 19 जनवरी को अपनी मोबाइल, गाड़ी में छोडकर उसे युवती के गांव में खड़ा कर नाटकीय रूप से स्वंय लापता हो गया। इधर, 20 जनवरी की सुबह मगरखाई रेलवे पुलिया के पास उसकी कार हालत में कार पाए जाने पर परिवार के लोग डर गए। इस मामले में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली भिटुका गांव निवासी उसके पिता राम इकबाल यादव ने युवती समेत उसके परिजनों पर अपने बेटे के गायब करने और हत्या करने का अंदेशा लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले छानबीन करने लगी तो मामला कुछ और ही सामने आने लगा। इसी बीच 3 फरवरी को अमित खुद पुलिस पिकेट बारा के पास आया और पूरी कहानी बताते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था और उसे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले नहीं माने तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके लिए वह गाड़ी उसके गांव के पास खड़ी कर बनारस, दिल्ली, पटना सहित अन्य जगहों पर घूम रहा था। लेकिन, जब उसका यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ तो वह सरेंडर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि युवती से शादी करने के लिए अमित यादव ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। युवती के तहरीर पर आरोपी अमित यादव पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


