अज्ञात कारणों से फंदे पर झूली छात्रा, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया गांव में शुक्रवार की शाम युवती का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनहरा थाना क्षेत्र के अख्तियार गांव निवासी आरती गुप्ता (20) अपनी मां और भाई के साथ कैथवलिया स्थित काॅलोनी में एक मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करती थी। दोपहर में उसकी मां भाई के साथ दवा लेने गई थी। घर लौटी तो पंखे के सहारे आरती फंदे पर लटक रही थी। यह देख मां की चीखने लगीं। आवाज सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


