व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान - लवकेश गोयल

व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान - लवकेश गोयल

नोएडा। व्यापारिक सुरक्षा फ़ोरम संस्था की जिला महानगर नोएडा कार्यकारिणी की एक अहम बैठक उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रभारी जिला महानगर नोएडा राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में एवं लवकेश कुमार गोयल जिला अध्यक्ष महानगर नोएडा की उपस्थिति में सुनील गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सेक्टर 6 स्थित कार्यालय पर हुई जिसमे जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर लवकेश कुमार गोयल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं हेतु हमारी संस्था सरकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की यथा सम्भव प्रयास करेगी।

सभी पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं के निदान हेतु विचार एवम सुझाव लिए गए सभी पदाधिकारियों एक दूसरे  के सुझावों का सर्वसम्मति से  समर्थन किया और अध्यक्ष के साथ कदम से मिलाकर चलने की बात कहीं गई।  

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नवंबर माह में व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें वैश्य समाज के सभी लोगों को सम्मिलित किया जाएगा। 

बैठक में सुरेश गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, डी. के. मित्तल, सौरभ गुप्ता, दिलीप वैश्य, अमीश राजवंशी, मनोज गोयल सेक्टर 9, एस. पी. शर्मा, मधुबाला वैश्य एवम इंदु कुमारी उपस्थित रहे। 
अंत में डी. के.मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।