ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर भाजपा सरकार चला रही है - रमाशंकर राजभर

ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर भाजपा सरकार चला रही है - रमाशंकर राजभर

 गाजीपुर-  बिरनो  स्थानीय ब्लाक अंतर्गत बोगना गांव में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डॉ रमाशंकर राजभर के द्वारा किया गया। इस जन चौपाल में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाजवादियों का इतिहास शुरू से ही संघर्ष व कमजोर लोगों को अधिकार दिलाने का रहा है उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता के मध्य में चूर है जो कुर्सी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारे पार्टियों को ईडी सीबीआई आदि के सहारे तोड़ सकता हासिल करने में लगी हुई है। ग्राम प्रधान दिनेश चौहान ने कहा कि इस सरकार ने संविधान को मजाक बना अपने हिसाब से संशोधन करने में जुटी है। वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी लूट हत्या चरम पर है। जबकि किसान इस सरकार में काफी त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार में संविधान खतरे में समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सपनों का भारत बनाना चाहती है। किसान सुभाष यादव उर्फ गुड्डू ने कहा कि इस सरकार में किसने आवारा पशुओं से काफी परेशान है उनके फैसले आए दिन बर्बाद हो रही है किसान नेता ने कहा कि डायल 100 नंबर, चिकित्सा सेवा 108, कन्या विद्या धन ,बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप ,आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, मेट्रो ट्रेन, गरीब मजदूरों को साइकिल मुफ्त में दी जाने वाली आदि योजनाएं सपा कार्यकाल की है। जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार धाम के नाम पर देश को बांटना चाहती है जिसे समाजवादी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। इस अवसर पर दिनेश चौहान ग्राम प्रधान, बबलू यादव, ब्रह्मदेव राजभर, किशोर पांडेय ,दया पांडेय ,संतोष चौबे ,बंसी यादव, रामवृक्ष यादव ,दीपक चौहान, राजेश यादव, अशोक राजभर, गौतम चौहान ,सत्येंद्र पांडेय ,मन्नू राजभर बिरहा गायक आदि लोगों उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जित्तन चौहान संचालन जितेंद्र चौहान ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक ब्रिजेश सिंह ने आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।