केंद्रीय राजमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया पार्क का उद्घाटन

केंद्रीय राजमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया पार्क का उद्घाटन

नोएडा। आयुषधाम शोध संस्थान एवम् सोशल एंपावरमेंट विलेजर्स एसोसिएशन (सेवा) दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के सेवा पखवारा के अवसर पर डीडीए पार्क रामाकृष्णा सोसाइटी, आईपी एक्सटेंशन में 800 औषधीय पादप लगाकर नरेंद्र मोदी औषधीय वनजीव महोत्सव 2024 का उद्घाटन केंदीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा (प्रो) महेश दाधीच ने कहा की सुखायु एवम दीर्घायु जीवन के लिए औषधीय पादप सहज एवम सुलभ विकल्प है।

इस अवसर पर सेवा के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि इस कर्यक्रम के द्वारा रोग मुक्त दर्द मुक्त दवा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। जो औषधीय पादप के द्वारा  ही संभव है। औषधीय पादप को देश के दूर दराज के इलाके के लोगों को जागरूक कर और उन्हें पौधे सुलभ कराकर  लाभान्वित कराया जायेगा।

इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर  रमेश गर्ग, रिचा पाण्डेय, नफीस अहमद, रजत कुमार, दीपक गाबा, वैभव मेहरा, प्रमोद अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल , विशाल अरोड़ा, सुनील सरीन, मनोज शर्मा, स्वती प्रिया गुप्ता, अनुराधा शर्मा, दीपक जैन, विवेक शर्मा, CA अनिल अग्रवाल, शलेन्द्र कुमार, अनिल पांडे, जे के जैन, मनीषा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, मुरारी, ब्रह्मपाल सिंह, हरी शंकर सिंह, R P सिंह, भुवनेशर सिंह  लोग उपस्थित रहे।