कल बंद रहेंगे 1 से 8 तक के सभी विद्यालय, शिक्षक रहेंगे विद्यालय पर मौजुद
गाज़ीपुर - घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ-साथ गलन को देखते हुए गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर 24 जनवरी को 1 से लेकर 8 तक के सभी परिषदीय मान्यता प्राप्त और प्राइवेट विद्यालयों और अन्य संचालित विद्यालयों में अवकाश रहेगा लेकिन समस्त परिषदीय अध्यापक शिक्षामित्र और अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे इस सूचना की जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा जहां भी लापरवाही की सूचना मिलेगी कार्यवाही की जाएगी।


