तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो घायल

नंदगंज। वाराणसी- गाजीपुर हाइवे फोरलेन पर थाना क्षेत्र के सहेड़ी शिव शक्ति ढाबा के समीप रविवार को दोपहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्का मारने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। स्पार्कियों चालक सहित दो लोगों को मामूली चोंटे भी लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कार्पियो तथा मैजिक को कब्जे में लेकर थाने ले आयी है।

जानकारी के अनुसार कुसम्हीकला गांव निवासी रामराज पाल(58) रविवार को सुबह 10 बजे घर से सुभाष पाल के साथ बकरी चराने के लिए सहेड़ी गांव के तरफ गए थे। बकरी चराकर वापस आ रहे थे।तभी सहेड़ी हाइवे शिव शक्ति ढाबा के पास वाराणसी की तरफ आ रही तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने आगे मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैजिक उछलकर घर जा रहे रामराज पाल तथा बकरियों के ऊपर चढ़ गयी। जिससे राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चार बकरी की भी दबकर मौत हो गई तथा नौ बकरियां घायल हो गई। स्कार्पियो सवार वाराणसी से बलिया जा रहे थे। स्पार्किंयों चालक डब्लू चौधरी (45) तथा सुरेश चौरसिया (51) निवासी शहर बलिया को हल्की चोटें भी लगी है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एकलौता पुत्र विनोद पाल ने स्कार्पियो के धक्के से मौत की तहरीर दी है। रजादी चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृत चार बकरियों का भी पोस्टमार्टम कराया गया है।