पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया पौधरोपण
नोएडा।PNI News। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों (मंदिर परिसर, थाना, चौकी, पार्क)पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दीपांशु शर्मा(संस्थापक)ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। देश में पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण बार- बार अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।
हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इसके अलावा यह भी बताया कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताना होगा कि मौसम में अनिश्चित बदलाव का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई है। भारत में तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। हमें अपने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना होगा।
इस दौरान संस्था द्वारा शहर के विभिन्न छेत्रो में आम,सागौन, अमरूद सहित अन्य पौधों को लगाया।
इस मोके पर अनमोल सहगल,लोकेश सिंह,तुषार गुप्ता,आकाश कनोजिया, अंकित गौतम, मोहित कुमार चांद हलदर आदि मौजूद रहे।


