मुनीम के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले तीन वांछित अभियुक्तो गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा आढ़त पर काम करने वाले मुनीम के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 03 वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।
मिली जानकारी अनुसार वादी द्वारा थाना फेस-2 पर तहरीर दी गई थी की अभियुक्त अमन, गोपी, अरबाज के द्वारा वादी की आलू प्याज की आढ़त पर काम करने वाले मुनीम अजय के साथ 12 सितंबर को समय रात 10.00 बजे मारपीट की गई थी जिसमें पीडित मुनीम अजय को काफी चोटे आई थी। अभियुक्त अमन, गोपी व अरबाज घटना बाद से ही फरार चल रहे थे जिन्हें थाना फेस-2 पुलिस ने फेस-2 बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वांछित अभियुक्तो का विवरण -
अमन उर्फ अर्जुन पुत्र स्व. रघुराज सिंह निवासी ग्राम वार्ड नं0-5, कस्बा कुलेसरा, थाना किशनी, जिला मैनपुरी, गोपी पुत्र स्व. राजेश उर्फ राजू निवासी ग्राम पुरोही, थाना नोनार, जिला हरदौई, अरबाज पुत्र इसराइल निवासी मौ0 भिस्ती, कस्बा व थाना बेबर, जिला मैनपुरी वर्तमान पता संजीव भाटी की कॉलोनी, इलाहाबास, थाना फेस-2, नोएडा।